दुखद खबर : अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा- बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिलापनी इलाके में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरी बस से घायलों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119