मोतीनगर जमरानी नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। क्षेत्र के मोतीनगर स्थित जमरानी नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर कलयुगी मां के अमानवीय चेहरे को उजागर कर दिया है। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नवजात बालिका का बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि समाज में इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में नहर में फेंका।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119