अल्मोड़ा/भिकियासैंण बस हादसा अपडेट: द्वाराहाट–रामनगर जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिलापनी इलाके में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 07 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 04 पुरुष और 03 महिलाएं शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस संख्या यूके 07 पीए 4025 द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी। शिलापनी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रामनगर रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसे में मृतक

गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल (80 वर्ष), निवासी जमोली
पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ (75 वर्ष), निवासी जमोली
सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी (65 वर्ष), निवासी जमोली
तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र (50 वर्ष), निवासी बाली (पटवारी क्षेत्र)
गणेश पुत्र भीम बहादुर (25 वर्ष)
उमेश पुत्र नामालूम (25 वर्ष)
गोविंदी देवी पत्नी हरी सिंह (58 वर्ष), निवासी ग्राम घुघुतीं, थाना द्वाराहाट

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हादसे में घायल (12)
नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द (50 वर्ष), निवासी नौबाडा
राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद (55 वर्ष), निवासी जीआईसी द्वाराहाट
नन्दी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह (40 वर्ष), निवासी नौबाडा
हंसी सती पत्नी रमेश चन्द्र (36 वर्ष), निवासी सिंगोली
मोहित सती (16 वर्ष), निवासी नौघर
बुद्धी बल्लभ भगत (58 वर्ष), निवासी अमोली
हरीश चन्द्र (62 वर्ष), निवासी पाली
भूपेन्द्र सिंह अधिकारी (64 वर्ष), निवासी जमोली
जितेन्द्र रेखाड़ी (37 वर्ष), निवासी विनायक
नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी (55 वर्ष), चालक
हिमांशु पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल (17 वर्ष)
प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त (43 वर्ष), निवासी चचरौटी स्यालदे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


बताया गया कि नन्दी देवी और राकेश कुमार को 108 एंबुलेंस से रामनगर रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119