दुखद खबर-नेपाल में बस हादसा: सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, सात लोग घायल

खबर शेयर करें 👉


काठमांडू /नेपाल। नेपाल के मध्य क्षेत्र में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह हादसा शनिवार को गोरखा जिला में हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
नेपाल पुलिस के मुताबिक मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक हैं। मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


हादसे में घायल सात अन्य यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक बस का चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119