मोबाइल लूटकर GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवक दबोचे -एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव क्षेत्र में मोबाइल लूटकर गूगल पे के माध्यम से ₹42 हजार निकालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और ₹26 हजार नगद भी बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार टीमर बड़ौन खनस्यू निवासी हरेन्द्र सिंह ने 13 मार्च 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को अज्ञात लोगों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद उसी मोबाइल से गूगल पे के जरिए उसके खाते से ₹42 हजार निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 14 मार्च को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सोलंकी (19) निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), सचिन सोलंकी (20) निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया विवो कंपनी का मोबाइल फोन और ₹26 हजार नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र मेहता, उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा, हेड कांस्टेबल इसरार नवी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119