घाट पुल के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 16 मार्च 2026 को वाहन संख्या यूके 03–3999 (ह्युंडई i10) लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। घाट पुल से पहले चालक का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी बाराकोट, थाना लोहाघाट पुलिस तथा फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे युवकों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में कार चालक युवराज ओली (18 वर्ष) पुत्र राज किशोर, निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपेश खर्कवाल (18 वर्ष) पुत्र गिरीश खर्कवाल, निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


रेस्क्यू टीम ने दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119