दुखद खबर : एनयूजे उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की माताजी का निधन -पत्रकार जगत में शोक की लहर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ उत्तराखंड) की प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक भास्कर की कुमाऊँ प्रभारी दया जोशी की पूज्य माताजी का मंगलवार सायं हल्द्वानी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत सहित सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

दया जोशी की माताजी के निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ उत्तराखंड) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल जोशी परिवार बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को चित्रकला घाट, रानीबाग में किया जाएगा। इस दौरान पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, साथी पत्रकार एवं परिचित बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119