घने कोहरे के कारण मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा -13 की मौत, 35 घायल

खबर शेयर करें 👉

मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण हुआ, जब सात बसों और तीन छोटे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहन कम दृश्यता के कारण एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बसों में आग लग गई, जिससे कई यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें अब तक दो की पहचान हो सकी है। मृतकों में प्रयागराज निवासी अखिलेंद्र प्रताप यादव (44) और महराजगंज निवासी रामपाल (75) शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 35 लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 15 को जिला अस्पताल मथुरा, नौ को बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ को एक निजी अस्पताल और दो को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर मार्ग परिवर्तन किया गया। अन्य यात्रियों को सरकारी वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119