बरेली रोड का डिवाइडर बना जानलेवा -क्रेटा पलटी, महिला चालक घायल –मोबाइल चोरी का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने बना डिवाइडर एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बना। बुधवार को हल्द्वानी की ओर जा रही क्रेटा कार संख्या यूके04एए-7689 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में कार चला रही महिला को हल्की चोटें आईं, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घायल महिला का मोबाइल फोन चोरी किए जाने का आरोप भी सामने आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। कुछ दिन पूर्व इसी डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गई थी, जिसमें चालक और परिचालक घायल हुए थे। इससे पहले भी यहां दोपहिया और चारपहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

लोगों का आरोप है कि सड़क पर बना यह डिवाइडर दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। यहां न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड, जिसके कारण विशेषकर रात के समय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर का आभास नहीं हो पाता। नतीजतन, आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और यह स्थान स्थायी खतरे के रूप में सामने आ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्पष्ट संकेतक, रिफ्लेक्टिव बोर्ड और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो भविष्य में किसी बड़ी और जानलेवा दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119