दुखद! दीपावली की रात कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत
हल्द्वानी। दीपावली की रात कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई, जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस दौरान छोटा हाथी वाहन भी आग में जलकर खाक हो गया। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है, जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों को भागने तक का मौका नहीं मिला और तीनों की जलकर मौत हो गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग से सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना