दुःखद…32 वर्षीय युवक कुर्सी में बैठे बैठे हो गया अचेत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
हल्द्वानी। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कठघरिया निवासी 32 वर्षीय अजय पुत्र प्रताप हल्द्वानी बाजार में किराना स्टोर में कार्यरत था। बताया जाता है कि बीती शाम वह दुकान से निकल कर प्रेम टाकीज के पास कुर्सी में बैठा और अचेत हो गया।
उसे पुलिस ने उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शॉप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर