दुःखद…कालाढूंगी के मैथिशाह नाले के निकट गुलदार ने छह साल बालिका को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
कालाढूंगी। गुरुवार की देर शाम गुलदार ने छह साल बालिका को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से लोगों में वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के मैथिशाह नाले के निकट निवासी राजू गैड़ा की छह साल की पुत्री गौरी अपने आंगन में खेल रही थी, कि नाले से आया गुलदार उस पर झपट पड़ा जिससे घर वाले कुछ समझ पाते गुलदार उसको मुंह में उठाकर भाग गया। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग उसके पीछे नाले के तरफ भागे और वन विभाग को भी सूचना दी। कुछ ही देर में वन कर्मी भी तलाश में जुट गए।
नाले के आसपास बाग बगीचे और जंगल होने के कारण गुलदार किसी को दिखाई नहीं दिया। लोगों ने मिलकर तलाश जारी रखी। कुछ देर बाद झाड़ियों में बालिका का शव दिख गया। बालिका को मृत देख वहां क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्रवासियों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली एवं तहसीलदार प्रियंका रानी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिवार को दिलासा दिलाया और परिवार से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी