अमित रावत के नाम से आईडी बनाकर महिलाओं और युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था साहिल सलमानी, जांच शुरू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी के श्रीनगर में एक युवक को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना भारी पड़ गया।  बीजेपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने बिजनौर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया।  जिसे बाद में बेल पर छोड़ दिया गया, लेकिन मुकदमे में कार्रवाई जारी है। अमित रावत के नाम से बनाई थी फेसबुक आईडी, महिलाओं और युवतियों को भेजता था फ्रेंड रिक्वेस्ट: दरअसल, श्रीनगर के भक्तियाना क्षेत्र में यूनीसेक्स सैलून की दुकान चलाने वाले बिजनौर के नजीबाबाद निवासी साहिल सलमानी ने अमित रावत के नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी।  जिससे वो श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा था।  जिसका भंडाफोड़ बीजेपी नेता लखपत सिंह भंडारी ने किया और रविवार को उसकी सैलून में जमकर हंगामा किया।  लखपत भंडारी ने जब युवक से उसका उद्देश्य पूछा तो वो गोलमोल जवाब देने लगा।  इसके बाद वो श्रीनगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी


आरोपी के मिले कई अकाउंट: बीजेपी नेता लखपत भंडारी ने पुलिस को बताया कि इस तरह की हरकतों से पहाड़ की शांत छवि धूमिल हो रही है।  उन्होंने कहा कि युवक नाम बदल कर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा था।  युवक की विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर कई अकाउंट भी मिले।  इतना ही नहीं अमित रावत नाम की आईडी को वो डिलीट भी कर चुका था।  जिस संबंध में श्रीनगर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 51/2024 धारा 318 (4) बीएनएस और 67 सी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बीजेपी नेता बोले- अमित रावत बनकर युवतियों को अपने जाल में फंसाने की कर रहा था कोशिश: बीजेपी नेता लखपत भंडारी ने बताया कि साहिल सलमानी गलत इरादे से अमित रावत बनकर युवतियों को अपने जाल में फंसा रहा था।  इसके बाद युवक को कोतवाली लाया गया।  मोबाइल चेक किया गया तो अमित रावत नाम की फेसबुक आईडी मिली।  पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि वो अमित रावत नाम से फेसबुक आईडी पर एक महीने से युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे बातचीत करता था।  अब श्रीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार


नामजद आरोपी का नाम-
    साहिल सलमानी पुत्र अलताफ सलमानी (उम्र 22 वर्ष), निवासी- इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला, नजीबाबाद, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल पता भक्तियाना, श्रीनगर

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

वहीं श्रीनगर कोतवाली प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपी युवक के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119