सांड ने किया बुजुर्ग पर हमला, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहाँ पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ द्वारा किए गए प्राण घातक हमले के बाद ग्रामीण रामस्वरूप की दर्दनाक मौत हो गयी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी घोड़ानाला  स्थित रामलीला मैदान स्थित अपने मकान की देख रेख के बाद पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप साइकिल से घर को आ रहे थे कि मैदान में घूम रहे आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर सांड को भगाया और उन्हें सबसे पहले  बेस अस्पताल हल्द्वानी, उसके बाद सुशीला तिवारी चिकित्सालय और वहां से राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा भिजवाया, परंतु उपचार के दौरान उनकी आज दर्दनाक मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में आज 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं, सिस्टम का होगा परीक्षण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 75 वर्षीय रामस्वरूप ने  सांड द्वारा किए गए हमले के दौरान उसका डटकर मुकाबला भी किया था, फिलहाल उक्त घटना  को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है, क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों  द्वारा जहां ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वही राह चलते लोगो पर हमला भी किया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119