मौसम अलर्ट के चलते नैनीताल में शनिवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में वर्षा एवं बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 जनवरी (शनिवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य भी बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा और बर्फबारी हो रही है, जिससे बच्चों की आवाजाही में खतरा बढ़ सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


जिला प्रशासन ने आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119