हल्द्वानी में व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जंगल में मिली स्कूटी
हल्द्वानी। शहर के एक व्यापारी के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घर से स्कूटी लेकर निकले व्यापारी देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर व्यापारी की आखिरी लोकेशन सूर्या देवी मंदिर के पास जंगल में मिली, जहां से पुलिस को उनकी स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, टीपी नगर चौकी क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी, डहरिया निवासी 55 वर्षीय रमेश चंद्र जोशी मंडी में कई दुकानों के मालिक हैं। वह 30 जनवरी को स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उनके बेटे करन जोशी ने टीपी नगर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने रमेश चंद्र जोशी के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया, जिसमें उनकी आखिरी लोकेशन चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्या देवी मंदिर के पास जंगल में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां व्यापारी की स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद जंगल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन दिनभर की कोशिशों के बावजूद व्यापारी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि रमेश चंद्र जोशी पर काफी कर्ज था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध माना जा रहा है।
टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार तलाश कर रही है और उम्मीद है कि व्यापारी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल