19 सूत्रीय मांगों को लेकर SC/ST शिक्षक संगठन का हुंकार -सरकार को आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ब्लॉक कार्यकारिणी गंगोलीहाट ने मंगलवार को अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी पीसीएस अंकित राज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि प्रदेशभर में शिक्षक-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सामाजिक प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद के बाद शिक्षा, सामाजिक न्याय, आरक्षण, पदोन्नति, छात्र कल्याण, स्वास्थ्य और सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए हैं। संगठन ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), 16(4A), 21, 21(A), 38, 46, 335, 338 एवं 338(A) का हवाला देते हुए कमजोर वर्गों को समान अवसर और पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

संगठन ने SC/ST विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, पारदर्शी ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणाली लागू करने, लंबित पदोन्नतियां शुरू करने और पदोन्नति में आरक्षण का पूर्ण अनुपालन करने की मांग की। इसके अलावा आरक्षित रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने, दुर्गम क्षेत्रों के लिए सुविधायुक्त ट्रांसफर नीति लागू करने और संविदा, उपनल व आउटसोर्स सेवाओं में आरक्षण लागू करने की मांग भी प्रमुख रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, गोल्डन कार्ड योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं देने, स्वच्छता कर्मचारियों का नियमितीकरण करने और SC/ST प्रतिनिधित्व से संबंधित श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त रखते हुए पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

संगठन ने साफ कहा कि ये मांगें केवल शिक्षक-कर्मचारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ी हुई हैं। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कालाकोटी, महामंत्री विनोद प्रसाद गंगोला, उपाध्यक्ष संजय कुमार ग्वासिकोटी, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र, संरक्षक नंदन राम, बलबीर प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधाकृष्ण, मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119