गंगोलीहाट को मिला नया एसडीएम, चार्ज लेते ही महाकाली दरबार पहुंचे “अंकित राज” –विकास और जनसमस्याओं पर फोकस

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। महाकाली की नगरी गंगोलीहाट को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। पीसीएस अधिकारी अंकित राज ने मंगलवार को विधिवत रूप से गंगोलीहाट एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई के आदेशों के अनुपालन में उन्होंने 26 मई को चार्ज ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नवनियुक्त एसडीएम अंकित राज विश्व प्रसिद्ध महाकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारी की शुरुआत को स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक संकेत माना।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

अंकित राज इससे पहले टिहरी में तैनात थे। साथ ही वह पूर्व में नैनीताल स्थित माननीय हाईकोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक और विधिक अनुभव रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, रुके हुए विकास कार्यों को गति देना और शासन-प्रशासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

गंगोलीहाट में उनके स्वागत को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया। महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, उपाध्यक्ष नीरज रावल, सचिव कमल रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल और संगठन मंत्री दीपक रावल ने उन्हें शुभकामनाएं देकर बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119