UK…दुष्कर्म केस में साजिश का जाल : पुलिस को गुमराह करने वाला एक और आरोपी दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत में चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में कथित साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में चंपावत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस अब साजिश से जुड़े किरदारों तक लगातार पहुंच रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

कोतवाली चंपावत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर राहुल सिंह रावत का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

रविवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और सुरागरसी के आधार पर आरोपी राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चंपावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश कठायत और कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119