जीवनसाथी डॉट कॉम पर जीवनसंगिनी की तलाश करना युवक को भारी पड़ा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जीवन साथी डॉट कॉम पर जीवनसंगिनी की तलाश कर रहा एक युवक साइबर क्रिमिनल के चक्कर में फंस गया। साइबर ठग ने चंद मिनटों पर युवक के खाते से लाखों रुपये की रकम उड़ा दी। ठगी के इस मामले में पुलिस ने पूरे 8 माह बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने ठगी गई रकम का कुछ हिस्सा होल्ड करा लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”

जानकारी के अनुसार गौजाजाली उत्तर बरेली रोड निवासी पीड़ित ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में उसने अपने मोबाइल पर जीवन साथी डॉट कॉम का एक महीने का सब्सक्रिप्शन लिया था। वह अपनी शादी के लिए एक लड़की की तलाश कर रहा था। एक माह बाद सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया। उसे दोबारा सब्सक्रिप्शन लेना भी नहीं था लेकिन फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने फौरन अपने मोबाइल से एप्लीकेशन डिलीट कर दी और गूगल से जीवन साथी डॉटकॉम का कस्टमर केयर नंबर को हटा दिया। गूगल से जो नंबर उसे मिला उस पर पीड़ित ने फोन किया। फोन पर उसे पैसे वापसी का भरोसा दिया गया और उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर अपनी सारी डिटेल भरने की बात कही गई। जिसके बाद युवक साइबर क्रिमिनल के चक्कर में आ गया और उसने अपने नाम पते के साथ उस लिंक में बैंक डिटेल भी डाल दी। डिटेल भरते ही उसके खाते से दो बार में साढ़े 4 लाख रुपये कट गए। पिछले वर्ष 10 अप्रैल को उसके खाते से पैसे कटे और 12 अप्रैल को पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर के बाद अब पूरे 8 माह बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119