धमकी भरे ई-मेल के बाद अल्मोड़ा जिला न्यायालय की सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। अल्मोड़ा पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस, अभिसूचना इकाई और एसडीआरएफ की टीमों ने न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया तथा प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई। संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


पुलिस ने न्यायालय परिसर के आसपास वाहन चेकिंग, पैदल गश्त और पिकेट ड्यूटी भी बढ़ा दी है। पुलिस टीमों ने न्यायालय भवन के कोर्ट कक्षों, अभिलेख कक्ष, पार्किंग क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी बारीकी से जांच की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


इसके साथ ही न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी भी सुदृढ़ की गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने कहा कि न्यायालय परिसर की शांति और गरिमा भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता और समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल को भी अलर्ट रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119