जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खटीमा के ग्राम चारूबेटा में मंगलवार को एक युवक की जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


स्टेशन अधीक्षक खटीमा कौशल कुमार के अनुसार मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस (12036) टनकपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चारूबेटा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना लोको पायलट ने स्टेशन को दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


मृतक की पहचान 25 वर्षीय समीर पुत्र सद्दीक, निवासी चारूबेटा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर 112 की मदद से युवक के शव को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लाया गया। खटीमा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


बताया गया कि समीर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसके तीन और भाई हैं। मृतक के पिता सद्दीक भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119