रुद्रपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस को देख नवविवाहिता ने दो मंजिला छत से लगाई छलांग -बंधक बनाए जाने का दावा निकला उल्टा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब लापता चल रही एक नवविवाहिता ने पुलिस को देखते ही दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत बगवाड़ा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र से 10 अप्रैल को नवविवाहिता अचानक लापता हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच पति ने पुलिस को एक वीडियो और ऑडियो क्लिप सौंपी, जिसमें महिला रोते हुए खुद को बंधक बनाए जाने की बात कह रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और महिला की तलाश तेज कर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर महिला की लोकेशन लालपुर क्षेत्र में मिली। एसएसआई केसी आर्या, एसएसआई अनिल जोशी और नरेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक तलाश के बाद जब पुलिस ने संदिग्ध मकान में दबिश दी, तो पुलिस को देखते ही नवविवाहिता ने अचानक छत से छलांग लगा दी। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया और मकान मालिक समेत एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए लोगों में नवविवाहिता का पुराना दोस्त भी शामिल था। बताया जा रहा है कि शादी से पहले महिला सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी उस युवक से पहचान हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


हालांकि पुलिस पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की शादी को अभी करीब एक महीना ही हुआ है और प्रारंभिक जांच के बाद हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया।


फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और महिला के बयान का इंतजार किया जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज घटनाक्रम ने इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119