संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। के नगर निगम वार्ड नंबर 33 स्थित सिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 के पास एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा किलोमीटर संख्या 42/10 के पास उस समय हुआ जब विगत दिवस Sampark Kranti Express काठगोदाम से दिल्ली की ओर जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


दुर्घटना होते ही ट्रेन के गार्ड ने तुरंत ब्रेक लगाए और नीचे उतरकर देखा तो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा था। गार्ड ने तुरंत Government Railway Police (जीआरपी) रुद्रपुर सिटी स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के उपनिरीक्षक संतोष सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी चौधरी रविंद्र मलिक की सूचना पर समाजसेवी सुशील गाबा और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस ने ट्रेन को आगे रुद्रपुर स्टेशन की ओर रवाना कर दिया और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस को भी सूचित किया गया। बाद में शव को भारत सेवा समिति की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।


पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से B. R. Ambedkar की जयंती के कार्यक्रम में दिए गए ₹200 के चंदे की रसीद मिली, जो सुरेश प्रसाद द्वारा जारी की गई थी। हालांकि मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस



ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119