उत्तराखंड…गोगिनापानी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी –परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गोगिनापानी गांव में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार गोगिनापानी निवासी गोपाल राम (40) पुत्र काशी राम बुधवार शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल गोपाल राम की कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गोगिनापानी गांव में शोक के साथ-साथ दहशत का माहौल बना हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119