उत्तराखंड…छात्रों और मजदूरों को बेचने जा रहा था 26 लाख की स्मैक –अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को 86.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैस गोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जाकिर (24) निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 86.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्मैक कैराना (उत्तर प्रदेश) के एक तस्कर से खरीदकर लाया था। उसका मकसद विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी लोगों, मजदूरों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को इसकी सप्लाई करना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इन सूचनाओं के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश में कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119