उत्तराखंड…दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार –छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का भी आरोप

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर राहुल पुत्र जय सिंह, निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान, कोतवाली बाजपुर के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राधा स्वामी सत्संग की बाउंड्री के पास स्थित पुलिया से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, प्रीतम सिंह और लक्ष्मण कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119