हल्द्वानी में सनसनी: घर के बाहर युवक पर फायरिंग -आरोपी रिवाल्वर समेत गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से .32 बोर का रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिवस कमल परमार निवासी सुभाष नगर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष परिहार कार से मौके पर आया और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके मकान की सीढ़ियों पर जा लगी, जिससे वह और उनका पोता बाल-बाल बच गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के निर्देशन में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष परिहार निवासी कृष्णा नगर फेस-ई, डहरिया को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस