उत्तराखंड -तेज रफ्तार का कहर : सोमेश्वर में बाइक सवार तीन युवक ट्रक से भिड़े -दो की हालत नाजुक

खबर शेयर करें 👉

सोमेश्वर। कौसानी रोड पर रविवार सायंकाल एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ओवरस्पीड में जा रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


हादसे में अमित सिंह बिष्ट (28) पुत्र नंदन सिंह बिष्ट को सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि राजेंद्र सिंह मेहरा (29) पुत्र हीरा सिंह मेहरा के दोनों पैरों के बीच गंभीर चोट के साथ बायां पैर टूट गया है। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


वहीं तीसरे युवक सुरेश सिंह बिष्ट (27) पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119