नाबालिग के अवैध गर्भपात का सनसनीखेज मामला : कपकोट पुलिस ने 82 वर्षीय महिला समेत दो आरोपी दबोचे

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में नाबालिग के अवैध गर्भपात के गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज प्रकरण ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 को थाना कपकोट में FIR संख्या 18/2026 के तहत धारा 65(1)/88 BNS एवं पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि नाबालिग का अवैध गर्भपात कराने में नन्दन सिंह राठौर उर्फ नंदू और लक्ष्मी टम्टा की अहम भूमिका रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विगत दिवस दोनों आरोपियों को धारा 89/61(2) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी टम्टा (82 वर्ष), निवासी मजियाखेत, जनपद बागेश्वर, तथा नन्दन सिंह राठौर (39 वर्ष), मूल निवासी ग्राम सिमगढ़ी, थाना कांडा, वर्तमान निवासी बनखोला, बागेश्वर शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजू पवार, सहायक उपनिरीक्षक सुनीता बाल्मीकि, कांस्टेबल हरीश सनवाल और कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस घिनौने अपराध में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119