पैतृक जमीन के विवाद में चली गोली -60 वर्षीय व्यक्ति की मौत से गांव में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। ग्राम बकैनिया में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम बकैनिया निवासी सरवेश्वर सिंह (60) और सर्वजीत सिंह के बीच करीब एक एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विगत रात करीब साढ़े आठ बजे जमीन के विवाद को लेकर सरवेश्वर सिंह के पुत्र शिव शंकर सिंह उर्फ बिट्टू की सर्वजीत सिंह से कहासुनी हो गई। शोर-शराबा सुनकर सरवेश्वर सिंह भी घर से बाहर आ गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान सर्वजीत सिंह के नाबालिग बेटे ने घर के अंदर से रिवॉल्वर लाकर फायरिंग कर दी। रिवॉल्वर से चली गोली सरवेश्वर सिंह और शिव शंकर सिंह बिट्टू को लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद परिजन घायल सरवेश्वर सिंह को तुरंत सीएचसी गदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक और सकैनिया चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ विभव सैनी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।


पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी अजय गणपति ने भी ग्राम बकैनिया पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की पत्नी उर्मिला देवी, बड़े पुत्र शिव शंकर सिंह बिट्टू, विवाहित पुत्री नेहा और छोटे पुत्र अनिकेत सिंह से घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर चलाने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वहीं पोस्टमार्टम के बाद सरवेश्वर सिंह का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एहतियात के तौर पर सकैनिया पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119