सनसनीखेज घटना: पत्नी से विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से की 9 माह के बेटे की कर दी हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक दिल दहला देने वाली घटना में कथित तौर पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने अपने ही नौ माह के मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मडहा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने अपने नौ माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी शंभूदयाल कोरी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119