गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग का जल पुलिस ने किया रेस्क्यू, बड़ी घटना टली

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। थाना काठगोदाम जल पुलिस ने गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया।


जानकारी के अनुसार जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (80 वर्ष) पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलने पर उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) और ममता उपाध्याय (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119