राजाजी नेशनल पार्क में बाबा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा : नशे के लिए की वारदात, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार के राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में मिले अज्ञात बाबा के शव के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे की लत के शिकार हैं और उसी के लिए उन्होंने इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया।
हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझाई।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को वन विभाग के एक कर्मचारी ने सूचना दी थी कि पार्क क्षेत्र में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने खुद वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के घाटों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर गहन पूछताछ की। साथ ही डिजिटल सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
तफ्तीश में पता चला कि वारदात में शामिल लोग नशे के आदी हैं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण था।
लगातार तलाश के बाद 17 अप्रैल को पुलिस ने हिल बाईपास फ्लाईओवर के पास दो संदिग्ध युवकों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बाबा की हत्या की बात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ चिकना (25 वर्ष) निवासी इटावा और रोहित कुमार (19 वर्ष) निवासी पटना के रूप में हुई है।
फिलहाल मृतक बाबा की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा