शर्मनाक : युवती पर जबरन शादी का दबाव -विरोध करने पर पत्थर से हमला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी पीड़िता की दादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पोती जब भी घर से बाहर जाती है, तो अन्ना पुत्र जाहिद निवासी गौला गेट, जवाहर नगर उसका लगातार पीछा करता है और रास्ते में छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


बताया गया कि 7 फरवरी को युवती घर से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन पकड़कर गौला की ओर ले जाने का प्रयास किया। युवती द्वारा विरोध कर शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घायल युवती को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पीड़िता पक्ष ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डी.एस. फर्त्याल ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119