व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा दत्त पंत का निधन, गंगोलीहाट में शोक की लहर
गंगोलीहाट। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा दत्त पंत का 74 वर्ष की आयु में शनिवार शाम दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चोढीयार लाया गया, जहां शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद तल्ला शेरा स्थित सरयू घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र पंकज पंत और भूपेश पंत ने मुखाग्नि दी।
दुर्गा दत्त पंत अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं, जिनका विवाह हो चुका है। स्व. पंत गंगोलीहाट व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री महाकाली रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वे सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, सचिव मनीष बिष्ट, उपाध्यक्ष जगदीश बोरा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष हेमराज रावल, सचिव विजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, उपाध्यक्ष विजय शाह, संरक्षक किशन उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, सूबेदार मोहन सिंह रावल, सूबेदार शंकर सिंह रावल, कैलाश बिष्ट, भगवत रावल, हिमालयन ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, शंकर शाह, गणेश रावल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल