गांवों में ‘मिनी बार’ चला रहे थे दुकानदार, पुलिस ने तीन को दबोचा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों को शराब पिलाते और बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली चौखुटिया, थाना देघाट और थाना धौलछीना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


चौखुटिया पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में ग्राम नौगांव अखेड़िया में कार्रवाई करते हुए बिशन सिंह को उसकी आटा चक्की की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ लिया। मौके से शराब की बोतलें, खाली पव्वे, पानी की बोतलें और प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


वहीं देघाट पुलिस ने थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में ग्राम अगासपुर में हरीश सिंह नेगी को उसकी परचून की दुकान में शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से अंग्रेजी और देशी शराब के अध्धे, टेट्रापैक, डिस्पोजल गिलास समेत अन्य सामान बरामद किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


उधर धौलछीना पुलिस ने थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व में ग्राम बखरियाटाना में गोविंद सिंह मेहता को दुकान में अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। मौके से शराब और स्टील के गिलास बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119