सिडकुल कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किराये के मकाने में रह रहे सिडकुल कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बबुरा तहसील मिलक थाना शहजाद नगर बरेली यूपी निवासी 20 वर्षीय विक्की गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता अपने भाई अमन के साथ शिव नगर ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में रहता था। दोनों भाई सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

अमन ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह रोजना की तरह दोनों ड्यूटी पर गए थे। दोपहर को विक्की कमरे पर वापस लौट आया। दोपहर तीन बजे वह भी कमरे पर आया। दरवाजा खटखटाने पर विक्की ने कोई जवाब नहीं दिया। खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर भाई फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119