उत्तराखंड विधानसभा का रजत जयंती विशेष सत्र पारंपरिक रंग में निखरा

खबर शेयर करें 👉

-राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय विशेष सत्र हुआ शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सदन को संबोधित

देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती के उपलक्ष्य में उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से प्रारंभ हुआ। सदन में इस दौरान पारंपरिक संस्कृति और वेशभूषा की अनोखी झलक देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई विधायक पहाड़ी टोपी, पिछौड़ा और पारंपरिक नथ में नजर आए। पूरे सदन का माहौल उत्तराखंडी रंग में रंग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। यह उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरा अवसर रहा जब किसी राष्ट्रपति ने सदन में संबोधन दिया। इससे पूर्व वर्ष 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

सत्र के दौरान राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

सत्र में पारंपरिक वेशभूषा में सजे नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम दिए। सदन की हर झलक ने इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बना दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119