उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल
–तहसील सदर के लेखपालों पर कार्रवाई, अब प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में
देहरादून। प्रमाणपत्रों में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार संबंधित प्रमाणपत्रों के दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी निलंबित किए गए दोनों लेखपालों के स्तर पर थी। आरोप है कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अपेक्षित सावधानी नहीं बरती गई, जिसके चलते संबंधित प्रमाणपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी हो गए।
अब जांच समिति यह भी पड़ताल कर रही है कि सत्यापन के दौरान किन-किन दस्तावेजों की जांच की गई, संबंधित अभिलेखों का मिलान किस स्तर पर हुआ और यदि दस्तावेजों में कोई विसंगति थी तो वह सत्यापन के दौरान पकड़ में क्यों नहीं आई।
तहसील स्तर की पूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में
दो लेखपालों के निलंबन के बाद अब तहसील स्तर पर प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि कथित फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उन्हें जारी कराने में कहीं किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं रही।
जांच में यदि किसी अन्य स्तर पर भी लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जांच आगे बढ़ने के साथ प्रकरण में कार्रवाई का दायरा बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
दस्तावेजों की बारीकी से जांच
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया जिस भी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणपत्रों की जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। सामने आ रहे सभी दस्तावेजों का प्रशासनिक स्तर पर बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के अधिकारों से जुड़े प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज
उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील
राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत