सोशल मीडिया की दोस्ती निकली धोखा -भाई बनकर घर में रह रहा था प्रेमी, युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती ने ऐसा मोड़ ले लिया कि महिला ने अपने प्रेमी को भाई बताकर करीब एक पखवाड़े तक घर में पनाह दे दी। परिजनों को जब महिला और युवक के बीच आपत्तिजनक गतिविधियों का पता चला तो युवक की असली पहचान सामने आई। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक विशेष समुदाय के युवक की इंस्टाग्राम के माध्यम से जिले के एक गांव की दो बच्चों की मां से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। 17 जनवरी को उत्तरायणी मेला देखने के बहाने युवक कई किलोमीटर का सफर तय कर महिला के घर पहुंचा। महिला ने उसे अपने पति, सास और ससुर के सामने रिश्ते में भाई बताकर घर में ठहरा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


बीते रविवार को महिला के ससुर ने बहू और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई। ग्रामीणों की पूछताछ में युवक ने खुद को मुरादाबाद निवासी मुस्लिम बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पहचान छुपाकर शांति भंग करने समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने सोमवार को युवक को उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया। वहीं महिला को उसके मायके भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक करीब छह माह पहले भी जिले में आया था और एक होटल में रुका था, जहां उससे मिलने महिला पहुंची थी। यह भी सामने आया है कि युवक उसी गांव की एक अन्य अविवाहित युवती से भी सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119