सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का व्यापक यातायात जागरूकता अभियान
–भीमताल में निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण व रक्तदान शिविर आयोजित
-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्रों को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
नैनीताल। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में यातायात दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी अभियान को सार्थक रूप देने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में यातायात पुलिस भवाली/भीमताल द्वारा रामलीला मैदान, भीमताल में निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में 36वां सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” थीम के तहत नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
रामलीला मैदान भीमताल में आयोजन
36वें सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने टैक्सी एवं बस चालकों सहित आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
इस दौरान टैक्सी चालकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार, यातायात निरीक्षक भवाली/भीमताल शिवराज सिंह, टीटीओ परिवहन विभाग हल्द्वानी पवन कुमार, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष भीमताल रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर
सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव के सहयोग से आयोजित शिविर में हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्तदान कराया गया, जिसमें 21 यूनिट रक्तदान हुआ।
यातायात पुलिस के कानि. टीपी सतवंत सिंह एवं कानि. टीपी शेरचंद ने भी रक्तदान किया।
इसके अतिरिक्त आईक्यू हॉस्पिटल, हल्द्वानी के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें 76 चालकों व आमजन का नेत्र परीक्षण किया गया। कुल मिलाकर लगभग 250 चालक एवं आमजनमानस ने शिविर में सहभागिता की।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अपने मित्रों व परिजनों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह, संदीप कुमार (HOD, SOC Dept.), संदीप बिष्ट (SOM Dept.), आशीष (SOM Dept.), मिथुन गोस्वामी (कंप्यूटर सेंटर) सहित लगभग 150 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
टीम का योगदान
उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह, अ.उ.नि. हरीश सिंह, हे.कानि. टीपी मनोज पंत, कानि. टीपी सतवंत सिंह, कानि. टीपी शेरचंद एवं कानि. टीपी प्रकाश राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा