शिक्षक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 7.35 लाख रुपये
रुड़की। साइबर ठगों ने एक शिक्षक के बैंक खाते से 7.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
आदर्श नगर निवासी एवं इमलीखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी, जिसका भुगतान उनके बैंक खाते में आया था। 24 दिसंबर को जब वह रामनगर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पासबुक एंट्री कराने पहुंचे, तो पता चला कि 23 दिसंबर को उनके खाते से दो बार में कुल 7.35 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
बताया गया कि पहली बार में पांच लाख रुपये और दूसरी बार में 2.35 लाख रुपये की निकासी की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की गई राशि पश्चिम बंगाल में निकाली गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस