सीवर लाइन को तरसीं कॉलोनियां -भड़के लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
हरिद्वार, 10 मई। जमालपुर कॉलोनी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने शनिवार को जमालपुर कलां तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर सीवर लाइन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मानव कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लक्की विहार, राम विहार, बसंत विहार, कस्तूरी एंक्लेव, दुर्गा विहार और कुसुम एंक्लेव समेत कई कॉलोनियां आज भी सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह और सचिव प्रकाश जोशी ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने को लेकर कई बार संबंधित विभागों को ज्ञापन और पत्र भेजे गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि जगजीतपुर मुख्य मार्ग और फुटबॉल ग्राउंड मार्ग पर डाली जा रही सीवर लाइन से आसपास की सभी कॉलोनियों को भी जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि सीवर व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलोनियों का गंदा पानी खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है, जिससे जलभराव, बदबू और गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
गोविंद सिंह राणा, प्रमोद पाल, पद्मेंद्र सिंह और दामोदर ने कहा कि क्षेत्रवासी वर्षों से सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में डॉ. कल्पना तिवारी, विकास सैनी, शिवप्रकाश, अवतार सिंह, चंद्रप्रकाश, विष्णु देव, अंकुर चौधरी, विश्वनाथ, विजेंद्र ढीमर, पुष्पा रानी, विजय, वीरेंद्र मिश्रा, पूरन सिंह रावत, रेखा, शांति, कविता, विनीता, रक्षा, दिया, एकता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल