टिहरी -भिलंगना ब्लॉक में दिल दहला देने वाली वारदात -छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की बालगंगा तहसील अंतर्गत लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भी भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर की रात महाराष्ट्र से गांव पहुंचे उसके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि ने उसके कमरे में आकर उसके साथ मारपीट की। जब वह जान बचाकर भागने लगा तो दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर बड़े भाई ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पीड़ित के अनुसार, मदद के लिए वह रात में ही गांव में रह रहे नेपाली परिवार के घर गया। सुबह उसने चाचा से सहायता मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद वह दिनभर घर में ही रहा। शाम को आरोपी भाई ही उसे बेलेश्वर अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने एक हाथ बचने की संभावना जताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पिलखी रेफर कर दिया। पिलखी से उसे हायर सेंटर भेजा गया और अंततः ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पीड़ित का आरोप है कि उसने डॉक्टरों से हाथ बचाने की गुहार लगाई, लेकिन जब उसे होश आया तो दोनों हाथ काटे जा चुके थे। पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी से कोई विवाद नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119