हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, आधा दर्जन घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। गन्ना सेंटर के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर दो ऑटो सवारियां उतार रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों ऑटो और कार संख्या यूपी 25 डीएक्स–7546 को जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


दुर्घटना में इंद्रानगर सेकंड निवासी महेंद्र गुसाई, उनकी पत्नी लीला गुसाई, सिंगल फार्म निवासी ललित पंत और हल्द्वानी निवासी दीपाली सहित अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ पहुंचाया गया, जहां से महेंद्र, लीला और ललित पंत को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार के एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119