बिग ब्रेकिंग – चंपावत में एसओजी की बड़ी कार्रवाई -डेढ़ किलो चरस के साथ नैनीताल का युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त नैनीताल जिले का निवासी है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनवरी माह से अब तक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कुल 143 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनमें 26 किलो 682 ग्राम चरस, 5.789 ग्राम एमडीएमए, 83 नशीले इंजेक्शन और 2263.4 ग्राम स्मैक (हेरोइन) शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, थाना प्रभारी ए.पी. उपाध्याय, चौकी प्रभारी एसआई दिलबर भंडारी, एसओजी सदस्य अशोक गिरी, ललित कुमार, बसंत पांडे और सूरज कुमार की टीम की सराहना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119