कर्तव्यहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : एसएसपी -दो पुलिसकर्मियों को फिर किया निलंबित

खबर शेयर करें 👉

जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख* अपनाया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

मंगलवार को 02 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

1. का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

2. का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:

पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119