बाबा तरसेम हत्यारोपी को एसटीएफ और पुलिस ने हरिद्वार जिले के कलियर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के एक आरोपी को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस ने हरिद्वार जिले के कलियर में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया ।

पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला और उसकी तलाश की जा रही है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

हरिद्वार जिले के भगवानपुर में सोमवार को आधी रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे कलियर की तरफ भाग निकले । पुलिस ने उनका पीछा किया और इस दौरान उनके बीच मुठभेड़ हुई ।

मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लग गयी जबकि दूसरा फरार हो गया । एसटीएफ और पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

घायल आरोपी को तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे ।

अट्ठाइस मार्च को सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुसकर डेरा प्रमुख की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119