“बंगाल फतह पर नानकमत्ता में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन -पटाखों की गूंज में सियासी संदेश”

खबर शेयर करें 👉


हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में नानकमत्ता का मुख्य चौराहा जश्न के रंग में डूब गया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल


करीब 40-50 कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह राणा के नेतृत्व में एकत्र हुए, जहां माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह और जोश से भरा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


इस दौरान विकास सिंह राणा (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो नानकमत्ता), इंद्रपाल सिंह मान (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), सौरभ चौहान (मंडल महामंत्री भाजयुमो) समेत हेमंत मित्तल, कृष्णपाल और कई स्थानीय व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित


कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और जनविश्वास की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119